नफरती हमलों की शिकायत करें। सहायता प्राप्त करें।
चाहे यह आपके साथ हुआ हो या किसी और के साथ — आप अकेले नहीं हैं: हम आपके साथ हैं, नफरत की शिकायत करें और आवश्यक सहायता प्राप्त करें ।
गैर-आपात स्थिति
Hate Crimes & Bias Incidents Hotline
ट्रॉमा की जानकारी रखनेवाले वाले ऑपरेटर सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक (पैसिफिक समयानुसार) उपलब्ध हैं।
240 से ज़्यादा भाषाओं में दुभाषिया सेवा उपलब्ध है।
हम सभी रिले कॉल स्वीकार करते हैं।
आप कभी भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
नफरत या भेदभाव से जुड़ी घटना की शिकायत करें (अंग्रेज़ी में)नफरती हमलों की शिकायत करें। सहायता प्राप्त करें।
दूसरी जगहों की तरह, वॉशिंगटन के समुदाय भी नफरत और भेदभाव का सामना कर रहे हैं। Federal Bureau of Investigation (FBI, संघीय अन्वेषण ब्यूरो) के अनुसार, 2018 से नफरती अपराधों के शिकायत के मामले में वॉशिंगटन शीर्ष पाँच राज्यों में से एक रहा है। ऐसी घटनाएं लोगों को बहुत आहत करती हैं और उन्हें अपनी ही समुदाय में असुरक्षित या उपेक्षित महसूस करा सकती हैं। हर नफरती अपराध या पक्षपात की घटना की शिकायत नहीं होती, इसलिए हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है कि ये कितनी आम हैं। हम वॉशिंगटन को एक ऐसा स्थान बनाना चाहते हैं जहाँ हर व्यक्ति को अपनापन, सम्मान और सुरक्षा मिले
Hate Crimes & Bias Incidents Hotline (नफरत और भेदभाव से जुड़ी घटनाओं की हॉटलाइन) पर आप नफरती हमलों की शिकायत कर सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस हॉटलाइन का उद्देश्य पीड़ितों की सहायता करना और नफरत व भेदभाव से जुड़ी घटनाओं पर नज़र रखना है। हम निम्नलिखित काम करना चाहते हैं:
- ऐसे लोगों का साथ देना जो नफरती अपराधों या भेदभाव से जुडी घटनाओं के शिकार बने हैं या जिनकी ऑंखों के सामने ये घटनाएँ हुई हैं।
- लोगों को उन सेवाओं के बारे में बताना जो उनकी सहायता कर सकती हैं। हम पुलिस नहीं हैं और जब तक आप अनुमति न दें, हम आपकी सूचना पुलिस को नहीं देते।
- इस समस्या की गंभीरता के बारे में वॉशिंगटन की विधान सभा, राज्यपाल, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और समुदाय को बताते हैं।
यह हॉटलाइन आपात स्थिति के लिए नहीं, बल्कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए है। अगर आप किसी तात्कालिक खतरे में हैं, तो कृपया 911 पर कॉल करें।
हॉटलाइन प्रक्रिया के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। (अंग्रेजी में)वॉशिंगटन में नफरती अपराधों और भेदभाव से जुडी घटनाओं से जुड़े कानूनों का इतिहास
वॉशिंगटन में नफरती अपराधों और भेदभाव से जुड़ी घटनाओं के पुराने और मौजूदा कानूनों के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। (अंग्रेजी में)क्या आपने किसी नफरती अपराध या भेदभाव से जुड़ी घटना का अनुभव किया है या उसे होते हुए देखा है?
वॉशिंगटन कानून के अनुसार, नफरती अपराध वह अपराध होता है जिसमें किसी व्यक्ति पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से हमला किया जाता है, धमकी दी जाती है या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया जाता है — केवल इसलिए कि उसके बारे में यह माना जाता है कि वह किसी विशेष जाति, रंग, धर्म, वंश, राष्ट्रीयता, लिंग, यौन अभिविन्यास, लैंगिक अभिव्यक्ति या मानसिक, शारीरिक या संवेदी दिव्यांगता से जुड़ा है।
- इसमें निम्नलिखित शामिल हैं: किसी को शारीरिक रूप से चोट पहुँचाना या उस पर हमला करना
- संपत्ति को नुकसान पहुँचाना
- किसी व्यक्ति या लोगों के समूह को ऐसी धमकी देना जिससे उन्हें ऐसा डर लगे कि उन्हें शारीरिक चोट पहुँच सकती है या उनकी संपत्ति को नुकसान हो सकता है।भेदभाव से जुड़ी घटनाओं के उदाहरणों में शामिल हैं, लेकिन ये केवल इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:
वॉशिंगटन कानून के अनुसार, भेदभाव से जुड़ी घटना , वह स्थिति होती है जिसमें किसी व्यक्ति के प्रति उसके वास्तविक या कल्पित नस्ल, रंग, धर्म, मत, वंश, राष्ट्रीयता, नागरिकता या आप्रवासन स्थिति, लिंग, यौन अभिविन्यास, लैंगिक अभिव्यक्ति, मानसिक, शारीरिक या संवेदी दिव्यांगता, प्रशिक्षित सहायक कुत्ते या सेवा पशु के उपयोग, या सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी या सैन्य सेवा की स्थिति के आधार पर नफरत या शत्रुता का भाव व्यक्त किया जाता है — लेकिन यह घटना नफरती अपराध की कानूनी परिभाषा के स्तर तक नहीं पहुँचती।
- किसी व्यक्ति की वास्तविक या कल्पित नस्ल, लिंग, धर्म या अन्य संरक्षित पहचान के आधार पर अपमानजनक भाषा का उपयोग करना।
- किसी व्यक्ति की वास्तविक या कल्पित नस्ल, लिंग, धर्म या अन्य संरक्षित पहचान के आधार पर नस्लभेदी या अपमानजनक तस्वीर बनाना।
- • किसी दिव्यांग व्यक्ति या किसी की सांस्कृतिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का मज़ाक उड़ाना।
Other Languages