Washington State

Office of the Attorney General

Attorney General

Nick Brown

इस भाषा में और अधिक संसाधन उपलब्ध हैं।

व्यक्ति और परिवारों की सालाना आय के आधार पर, वॉशिंगटन राज्य के निवासी राज्य के अस्पतालों में मुफ्त या रियायती इलाज के लिए पात्र हो सकते हैं। ये सुरक्षा उपाय अस्पताल के आउट-ऑफ़-पॉकेट खर्चों पर लागू होते हैं, जिनमें को-पे और काटे जाने लायक लागतें शामिल हैं। अस्पताल के बिलों के लिए इस तरह की वित्तीय सहायता को “चैरिटी केयर” कहा जाता है।

2022 में, चैरिटी केयर के लिए आय से जुड़ी शर्तों में बड़े बदलाव किए गए थे, जिससे नए कानून के तहत वॉशिंगटन राज्य के हजारों और लोग मुफ्त या रियायती रेट पर अस्पताल में देखभाल पाने के लिए पात्र बन गए। यह जानने के लिए कि आप चैरिटी केयर पाने के पात्र हैं या नहीं, कृपया Washington State Department of Health (वॉशिंगटन राज्य के स्वास्थ्य विभाग) की वेबसाइट (अंग्रेजी में) पर जाएं और इस कानून की आय संबंधी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानकारी प्राप्त करें। 

चैरिटी केयर पाने के लिए आपको अस्पताल में इसके लिए आवेदन करना होता है। 'चैरिटी केयर कानून' अस्पतालों के लिए एक न्यूनतम शर्त तय करता है, जिसका पालन करना जरूरी है। लेकिन अस्पताल अपनी नीतियों के मामले में इससे ज्यादा उदार भी हो सकते हैं (जैसे अधिक आय वाले मरीजों को भी चैरिटी केयर देना)। आपने जिस अस्पताल में इलाज करवाया है, वहाँ के फ़ाइनेंशियल काउंसलर से बात करके ज़्यादा जानकारी लेना हमेशा अच्छा रहता है।  

अगर आपको लगता है कि अस्पताल इस कानून का पालन नहीं कर रहा है, तो अटॉर्नी जनरल के पास https://www.atg.wa.gov/file-complaint (अंग्रेज़ी में) पर शिकायत दर्ज करें। अगर आपको दुभाषिया या अनुवाद सेवाओं की ज़रूरत है, तो कृपया हमसे (360) 753-6200 पर कॉल करें और लैंग्वेज लाइन के लिए अनुरोध करें।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

 

"चैरिटी केयर" क्या है?

वाशिंगटन के चैरिटी केयर कानून चाहता है कि अस्पताल कम आय वाले रोगियों के लिए उनके आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च चिकित्सकीय खर्चों में मदद हेतु वित्तीय सहयता उपलब्ध कराएं। साफ तौर पर कहा जाए तो हम बीमा धारकों के बारे में बात कर रहे हैं, न कि सिर्फ़ बिना बीमा वाले लोगों के बारे में। कई लोगों के पास बीमा होने बावजूद कई आउट-ऑफ-पॉकेट खर्चों का सामना करना पड़ता है और हमारा चैरिटी केयर कानून उन लोगों की मदद करता है।

 

क्या किसी न्यूनतम आयु की आवश्यकता है?

नहीं, पात्रता के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु की आवश्यकता नहीं है। सभी वाशिंगटनवासी इसके पात्र हैं।

 

क्या चैरिटी केयर का इस्तेमाल करने के लिए आपको Medicare या Medicaid पर होना जरूरी है?

नहीं, चैरिटी केयर सभी वाशिंगटनवासियों पर लागू होता है, चाहे उनके पास सार्वजनिक चिकित्सा बीमा हो, निजी चिकित्सा बीमा हो या जिनके पास कोई बीमा ना हो। चैरिटी केयर केवल आपकी आय के स्तर के आधार पर आपके आउट-ऑफ-पॉकेट खर्चों को कवर करता है। ऐसा यह आपकी बीमा की स्थिती की परवाह किए बिना करता है।

 

क्या चैरिटी केयर हेतु आवेदन करने के लिए मुझे संयुक्त राज्य का नागरिक होना आवश्यक है?

नहीं, सभी मरीज चैरिटी केयर के लिए आवेदन कर सकते हैं, चाहे उनकी अप्रवासन स्थिति जो भी हो।

 

क्या चैरिटी केयर लेने से सामाजिक सुरक्षा, Medicare या Medicaid के लिए मेरी पात्रता प्रभावित होगी?

ऐसा नहीं होगा। चैरिटी केयर आपके अस्पताल के बिल के उस हिस्से पर लागू होता है जिसका आप भुगतान करते हैं — जैसे काटे जाने लायक लागत और को-पे। Medicaid और Medicare भी अपने हिस्से को कवर करेंगे, और फिर चैरिटी केयर मरीज के आउट-ऑफ-पॉकेट भुगतान की बची हुई राशी पर लागू होगी।

 

क्या Medicaid और/या Medicare हर चीज के लिए भुगतान नहीं करता?

ऐसा जरूरी नहीं है। कवर की गई चीज़ों के आधार पर किसी भी अस्पताल का देखभाल से जुड़ा आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च हो सकता है। यह निजी बीमा पर भी लागू होता है।

 

क्या चैरिटी केयर केवल अस्पताल की देखभाल पर लागू होता है? क्लिनिक के दौरे पर नहीं?

चैरिटी केयर अस्पताल में मिलने वाली चिकित्सकीय देखभाल पर लागू होता है। हालांकि, कभी-कभी क्लीनिक से जुड़े अस्पताल अपनी चैरिटी केयर की नीति का लाभ उन क्लीनिकों को भी देते हैं। सबसे अच्छा होगा कि आप हमेशा इसके बारे में पूछ लें।

 

क्या यह अस्पतालों में होने वाले आपातकालीन कक्ष के दौरों, या एक्स-रे या बाह्य रोगियों पर होने वाली प्रक्रियाओं को कवर करता है?

चैरिटी केयर अस्पताल में मिलने वाली चिकित्सकीय देखभाल पर लागू होता है। इसमें अस्पताल के आपातकालीन कक्ष की देखभाल शामिल हैं। इसमें अस्पताल में किए गए दूसरे स्कैन, परीक्षण या प्रक्रिया भी शामिल है। चैरिटी केयर में उन चिकित्सकों या दूसरे प्रदाताओं के बिल को कवर नहीं किया जा सकता जो अस्पताल में काम नहीं करते।

 

क्या चैरिटी केयर केवल आगामी बिलों पर लागू होता है, या यह पूराने बिलों पर भी लागू होता है?

चैरिटी केयर भविष्य की देखभाल और पिछले बिल्स पर लागू होती है। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि बिल कितने पुराने हैं या उन्हें संग्रह के लिए भेजा गया है या नहीं। अगर आप योग्य हैं, तो चैरिटी केयर आपके अस्पताल के बिल पर लागू हो सकती है।

 

जब मैं अस्पताल में भर्ती था/थी तो मुझे दो अलग-अलग बिल मिले-एक अस्पताल से और एक चिकित्सक से। क्या दोनों बिल चैरिटी केयर कानून के तहत वित्तीय सहायता के लिए पात्र हैं?

केवल अस्पताल चैरिटी केयर प्रदान कर सकते हैं। कानून को पात्र होने के लिए चिकित्सक के बिलों की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, कई अस्पतालों में ऐसा जरूरी है कि उनके अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सक उनकी चैरिटी केयर नीतियों का सम्मान करें। अपने अस्पताल से पता करें कि क्या वे ऐसा करते हैं।

 

अगर मेरे पास एक घर है या सेवानिवृत्ति खाता है। क्या इस प्रकार की संपत्तियां मुझे अयोग्य ठहरा सकती हैं?

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चैरिटी केयर के लिए योग्यता का आकलन करते समय अस्पताल आपके प्राथमिक निवास के मालिकाना हक या इसके मूल्य पर विचार नहीं कर सकते हैं, इसलिए व्यक्तिगत घर के स्वामित्व का चैरिटी केयर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पात्रता का आकलन करने में अस्पताल कुछ संपत्तियों पर विचार कर सकते हैं, लेकिन उसकी सीमाएं काफी बड़ी हैं और अधिकतर उपभोक्ता जो चैरिटी केयर के लिए आय के हिसाब से पात्र हैं, उन्हें संपत्ति के आधार पर बाहर नहीं किया जाएगा।

 

क्या चैरिटी केयर अल्ज़ाइमर जैसी बिमारियों को कवर करता है?

चैरिटी केयर अस्पताल में मिलने वाली चिकित्सकीय देखभाल पर लागू होता है। पात्रता किसी खास बिमारी द्वारा निर्धारित नहीं की जाती है। हालांकि, कभी-कभी क्लीनिक से जुड़े अस्पताल अपनी चैरिटी केयर की नीति का लाभ उन क्लीनिकों को भी देते हैं। सबसे अच्छा होगा कि आप हमेशा इसके बारे में पूछ लें।

 

यदि मेरे साथ एक ही घर में वयस्क बच्चे या परिवार में दूसरे वयस्क सदस्य हैं तो क्या होगा? हमारी पात्रता कैसे निर्धारित की जाती है?

चैरिटी केयर नियम के अनुसार "जन्म, विवाह या गोद लेने के कारण आपस में संबंधित दो या दो से अधिक लोगों का समूह जो एक साथ रहता है" उसे परिवार कहते हैं। इसका मतलब है कि एक साथ रहने वाले वयस्क सदस्यों की आय को एक चैरिटी केयर आवेदन में माना जा सकता है। चैरिटी केयर के लिए आवेदन करते समय अस्पताल को अपनी व्यक्तिगत स्थिति के बारे में जरूर बताएं क्योंकि अस्पताल व्यक्तिगत परिस्थितियों के आधार पर अलग निर्णय ले सकते हैं।

 

वाशिंगटन में वित्तिय सहायता देने वाले अस्पताल कितने समय से मौजूद हैं?

वाशिंगटन का मूल चैरिटी केयर कानून 1989 में पारित हुआ, अत: यह सहायता वाशिंगटन के मरीजों के लिए तीन दशकों से अधिक समय से उपलब्ध है।