Washington State

Office of the Attorney General

Attorney General

Bob Ferguson

गर्भावस्था और स्तनपान की सुविधाएं

वाशिंगटन का कानून गर्भवती महिलाओं को विशिष्ट नागरिक अधिकार संरक्षण प्रदान करता है। यह संरक्षण किसी कर्मचारी की गर्भावस्था तथा गर्भावस्था से संबंधित स्वास्थ्य स्थितियों पर लागू होता है, जिसमें गर्भावस्था के दौरान तथा शिशु के जन्म के बाद का स्वास्थ्य शामिल है, जैसे कि स्तनपान या एक्सप्रेस मिल्क की आवश्यकता। अगर गर्भवती कर्मचारी 15 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले नियोक्ता के लिए काम करती है, तो नियोक्ता को कर्मचारी को निम्नलिखित उचित सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं:

  1. नियमित, लंबे, या लचीले रेस्टरूम ब्रेक;
  2. भोजन या पेय पदार्थ न लेने की नीति में बदलाव;
  3. बैठने या कर्मचारियों को और लगातार बैठने की अनुमति देना; और
  4. 17 पाउंड से अधिक वज़न उठाने से रोकना।

इसके अलावा, एक गर्भवती कर्मचारी के पास अन्य कार्य स्थल सुविधा (सुविधाओं) का अधिकार हो सकता है, जब तक कि नियोक्ता को कोई खास कठिनाई नहीं होती या व्यय नहीं करना पड़ता। ये हैं:

  1. नौकरी की पुनर्संरचना, जिसमें कार्य की समय-सारणी में बदलाव, कार्य भार में बदलाव, काम करने की जगह में बदलाव, या उपकरण उपलब्ध कराना;
  2. कम कठिन या खतरनाक पद पर अस्थायी स्थानांतरण;
  3. प्रसव-पूर्व दौरे के लिए समय-सारणी में बदलाव;
  4. बच्चे के जन्म के बाद दो वर्षों तक कर्मचारी को स्तन से दूध निकालने के लिए उचित ब्रेक टाइम देना, जब भी कर्मचारी को इसकी ज़रूरत हो और बाथरूम के अलावा निजी स्थान उपलब्ध करना, अगर ऐसा स्थान व्यवसाय या काम करने के स्थान पर उपलब्ध हो, जिस स्थान का इस्तेमाल कर्मचारी के लिए दूध निकालने में किया जा सके। अगर व्यवसाय के स्थान पर कर्मचारी के लिए स्तन का दूध निकालने का स्थान उपलब्ध न हो तो सुविधाजनक स्थान और कार्य समय-सारणी को चिह्नित करने के लिए नियोक्ता कर्मचारी के साथ काम करेगा, ताकि उनकी ज़रूरत पूरी हो सके; और
  5. कर्मचारी की ज़रूरत के अनुसार आगे दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराना।

नियोक्ता ऊपर दी गई 1-4 में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी से लिखित प्रमाणपत्र की मांग नहीं कर सकते। नियोक्ता ऊपर दिए गए 5-9 में या 17 पाउंड या उससे कम वज़न को उठाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुविधाओं की ज़रूरत के लिए स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी से लिखित प्रमाणपत्र की मांग कर सकते हैं ।

इनमें से किसी एक बदलाव की मांग पर नियोक्ता गर्भवती कर्मचारी का विरोध नहीं कर सकते, ऐसी गर्भवती कर्मचारी को रोज़गार के अवसर न देना जो कि अन्य रूप से योग्य है, या विकल्प उपलब्ध होने पर गर्भवती कर्मचारी की छुट्टी लेने की ज़रूरत। इसके अलावा, गर्भावस्था से संबंधित अक्षमता वाली गर्भवती कर्मचारी को अतिरिक्त अधिकार प्राप्त हैं, जो यहां दिए गए हैं।

Civil Rights Division (नागरिक अधिकार विभाग) यह शिकायत स्वीकार करता है कि एक नियोक्ता गर्भवती कर्मचारी को सुविधा देने में विफल रहा है। आप हमसे pregnancy@atg.wa.gov पर या टोल फ्री लाइन (833) 660-4877 पर संदेश छोड़कर संपर्क कर सकती हैं आप ऑनलाइन फॉर्म का इस्तेमाल कर शिकायत दर्ज कर सकती हैं और एक स्टाफ सदस्य आगे आपकी मदद करेगा।

 


कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं के लिए गर्भावस्था सुविधाएं गाइड

एक पेज का यह फ्लायर वाशिंगटन राज्य कानून के अंतर्गत गर्भवती कर्मचारी की सुविधाओं की खास ज़रूरत की जानकारी देता है। फ्लायर कानून के अंतर्गत कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं को उनके अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों की जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है, जो कि अंग्रेजी तथा स्पेनिश दोनों में उपलब्ध है।

फ्लायर गर्भावस्था सुविधा कानून की जानकारी देता है, यानी कि गर्भवती कर्मचारियों के कार्यस्थल पर क्या अधिकार हैं, नियोक्ताओं के लिए कौन सा कार्य प्रतिबंधित है, और गर्भवती कर्मचारी गर्भावस्था सुविधा उल्लंघन की शिकायत किस प्रकार कर सकती हैं।